सिंह राशिफल 2023

सिंह राशि वालों की कुंडली में शनि षष्ठ भाव में पूरे साल गोचरस्थ रहेंगे तो वहीं गुरु भी साल की शुरुआत में षष्ठ भाव में रहेंगे जो साल की दूसरी तिमाही में सप्तम भाव में गोचर करेंगे। राहु और केतु क्रमशः दशम एवं चतुर्थ भाव में वर्ष पर्यन्त गोचरस्थ रहेंगे। साल की शुरुआत में राशीश सूर्य आपके पंचम भाव में बुध के साथ विराजित रहेंगे और मंगल नवम भाव में रहेगा।

इस वर्ष व्यवसाय में कुछ बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है और परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। साझेदारी की कामों में नुकसान तथा मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और बदलाव के योग बन रहे हैं। स्थानांतरण से दूर प्रवास भी हो सकता है। खर्च बढ़ने के बावजूद भी आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाये रखने में सफल रहेंगे।

स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें और अपनी दिनचर्या नियमित एवं संयमित रखें वर्ना उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी बिमारियों से कष्ट हो सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी और संतानादि का सुख मिलेगा तथा भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

विद्यार्थियों को प्रतियोगिता और परीक्षाओं में सफलता मिलेगी पर इसके लिए परिश्रम करना होगा अर्थात पुरुषार्थ करने से ही भाग्य साथ देगा। विदेश गमन के इच्छुक विद्यार्थियों को काफी प्रयास के बाद ही सफलता मिल पाएगी।

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष उन्नति कारक रहेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विदेश से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत रहें। संगीत, गायन, चित्रकला, मनोरंजन के साधनों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का पारस्परिक सौहार्द बना रहेगा। नवीन सम्पत्ति क्रय विक्रय की स्थिति अच्छी होगी। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं रहेंगी। प्रेम सम्बन्ध में एक दूसरे के बीच सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष की उन्नति के द्वार खुलेंगे। विरोधी पक्ष का दबाव काम होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धर्म स्थल की यात्रा का योग बनेगा। व्यवसाय में उन्नति के साथ नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। 3, 7, 11 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभदायी रहेगा। घरेलु वातावरण अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक सरोकार से जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए यह साल अच्छा रहेगा परन्तु अनावश्यक खर्च से परहेज करें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में क्रोध को स्थान नहीं दें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सहयोगियों से मधुर सम्बन्ध बनाये रखना चाहिए। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। शेयर बाजार एवं व्यापार में नए निवेश से बचें। 2, 3, 9 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

नोट:- हम यहाँ पर कोई उपाय नहीं देते क्योंकि कोई भी उपाय, व्रत या रत्न धारण अपनी-अपनी कुंडली पर निर्भर करता है अतः सामान्य तौर पर बताये गए उपाय खुद से न अपनाएं वरन किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह के बाद ही कोई उपाय करें, अन्यथा ऐसे उपायों का असर उल्टा भी हो सकता है।