तुला राशिफल 2023

तुला राशि वालों की कुंडली में शनि चतुर्थ भाव में साल भर गोचरस्थ रहेंगे तो वहीं गुरु भी वर्ष की शुरुआत में शनि के साथ चतुर्थ भाव में रहेंगे जो साल की दूसरी तिमाही में पंचम भाव में गोचर करेंगे। राशीश शुक्र केतु के साथ द्वितीय भाव में और राहु अष्टम भाव में रहेंगे। साल की शुरुआत में सूर्य बुध के साथ तृतीय भाव में रहेंगे तो वहीं चंद्र षष्ठ तथा मंगल सप्तम भाव में रहेंगे।

इस वर्ष व्यवसाय में आपको मनोनुकूल फल मिलेंगे। निवेश से आर्थिक लाभ मिलेगा, कारखाने इत्यादि लगाने की नई योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ मन मुताबिक जगह पर स्थानांतरण हो सकता है। अपनी बुद्धि और चातुर्य से अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे।

वर्ष पर्यन्त आप की राशि पर शनि की अढ़ैया रहेगी। पेट और छाती के संक्रमण रोगों को लेकर सतर्क रहें। भाई या पड़ोसी से मतभेद उभर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख तो वहीं स्त्री पक्ष से कष्ट मिल सकता है। विवाहित जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्ण संबंध रखना होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए वर्ष का मध्य भाग अच्छे फल देने वाला होगा। इस दौरान विद्यार्थी अपनी मेहनत से अच्छा फल प्राप्त करने में सफल होंगे जिससे उनके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि वालों के लिए इस वर्ष शनि की ढैय्या रहेगी। आपके जीवन में संघर्ष जारी रहेगा। अधिक मेहनत के बाद ही थोड़ी सफलता प्राप्त होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। भूमि, भवन या वाहन सम्बन्धी उपलब्धियाँ या उनसे आय संभव है। दांपत्य जीवन में गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सार्वजनिक यश और मान में वृद्धि होगी। लम्बी यात्रा होगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में परस्पर आकर्षण बढ़ेगा। किसी पर्यटक स्थल में जाने की योजना बनेगी। शत्रुपक्ष से सावधानी रखें। व्यापार में लाभ होगा। आजीविका के लिए शुभ समय रहेगा। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों के लाभ में वृद्धि होगी। विवेक पूर्वक कार्य करें। 1, 7, 10 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

तुला राशि वालों को वर्ष के आरम्भ में ही शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। उनके लिए यह वर्ष शुभ फलदायक होगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए कार्य का शुभारम्भ कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग इस वर्ष शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी परन्तु दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। शत्रुओं और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अनावश्यक वाद-विवाद में ना पड़ें। क्रोध से बचें वर्ना नुकसान हो सकता है। 3, 11, 12 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

नोट:- हम यहाँ पर कोई उपाय नहीं देते क्योंकि कोई भी उपाय, व्रत या रत्न धारण अपनी-अपनी कुंडली पर निर्भर करता है अतः सामान्य तौर पर बताये गए उपाय खुद से न अपनाएं वरन किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह के बाद ही कोई उपाय करें, अन्यथा ऐसे उपायों का असर उल्टा भी हो सकता है।