वृषभ राशिफल 2023

वृषभ राशि वालों के लग्न और सप्तम में क्रमशः राहु-केतु पूरे वर्ष गोचरस्थ रहेंगे, साथ ही शनि भी आपके नवम भाव में साल भर रहेंगे। वर्ष की दूसरी तिमाही की शुरुआत में गुरु बृहस्पति का गोचर आपके दशम भाव पर होगा। साल की शुरुआत में राशीश शुक्र सप्तम में तो वहीं मंगल आपके द्वादश भाव में होगा, सूर्य और बुध भी अष्टम भाव में विराजित रहेंगे।

इस साल व्यापार में मेहनत और क्षमता के अधिकाधिक उपयोग से आप निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति में कुछ समस्याएं आ सकती हैं परन्तु आपको बीच-बीच में धन प्राप्ति के मौके मिलते रहने से उनका लाभ उठाकर आप अपनी इससे पार पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और सम्मान मिलने के भी योग हैं परन्तु अपने उच्च अधिकारीयों से मधुर संबंध बनाये रखना जरुरी होगा। स्थानांतरण और दूर यात्रा का योग भी बनता दिख रहा है।

पारिवारिक सुख में थोड़ी कमी आ सकती है, परिवार में मतभेद से बचें साथ ही शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से हर संभव प्रेम बनाये रखने पर जोर देना होगा वर्ना आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय थोड़ा चिंताजनक है अतः इस पर सतर्कता बरतें और खान पान पर विशेष ध्यान दें।

छात्रों को इस वर्ष सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन धैर्य और कठिन परिश्रम से धीरे-धीरे स्थितियों में परिवर्तन होगा। जिनका विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्लान होगा उन्हें विदेश जाकर पढ़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। श्वास संबंधी सावधानियाँ रखें। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। भाई बहनों से सहायता मिलेगी। नवीन संपत्ति खरीदने के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। माता पिता की ओर से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान पक्ष से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अदालत के मामलों में धीमी गति से प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। राजनीति के क्षेत्र में मतभेद बढ़ेंगे। मन कुछ अशांत और बोझिल बना रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने से आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। शेयर बाजार का व्यवसाय करने वालों को इस वर्ष अच्छा मुनाफा होगा। 2, 5, 10 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष सामान्यतः शुभ फलदायक होगा। परिवार में धार्मिक एवं मंगल कार्य सम्पन्न होंगे। भाई बहनों से सहयोग मिलता रहेगा। नए निवेश के योग हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वजनों से वाद-विवाद से बचना होगा। भूमि लाभ या भूमि से लाभ होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक और मध्यम दूरी की यात्रायें होती रहेंगी। विरोधियों से सजग रहना होगा। खानपान पर ध्यान रखें अन्यथा पेट में विकार से परेशान हो सकते हैं। 3, 9, 12 मास कष्टदायक रह सकते हैं।

नोट:- हम यहाँ पर कोई उपाय नहीं देते क्योंकि कोई भी उपाय, व्रत या रत्न धारण अपनी-अपनी कुंडली पर निर्भर करता है अतः सामान्य तौर पर बताये गए उपाय खुद से न अपनाएं वरन किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह के बाद ही कोई उपाय करें, अन्यथा ऐसे उपायों का असर उल्टा भी हो सकता है।